IAS officers Transferred: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एलजी मनोज सिन्हा ने 22 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सीनियर अधिकारियों को बड़े डिपार्टमेंट और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन में नई ज़िम्मेदारियां दी गई हैं। IAS अश्विनी कुमार को पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल कमिश्नर (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें माइनिंग डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है, जबकि आशीष चंद्र वर्मा टूरिज्म डिपार्टमेंट के फाइनेंशियल कमिश्नर बने रहेंगे और साथ ही उनके पास एग्रीकल्चर प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी का चार्ज भी रहेगा।
इन अधिकारियों को मिली ये जिम्मेदारी
वहीं, शैलेंद्र कुमार को फाइनेंस डिपार्टमेंट का फाइनेंशियल कमिश्नर (ACS), आर एलिस वाज़ को प्लानिंग, डेवलपमेंट और मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट का कमिश्नर/सेक्रेटरी, साथ ही इन्फॉर्मेशन डिपार्टमेंट के एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी का एडिशनल चार्ज और यशा मुद्गल को कोऑपरेटिव्स डिपार्टमेंट का कमिश्नर/सेक्रेटरी बनाया गया है।
कई जिलों के डीसी बदले
कई अधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की भूमिका दी गई, जिसमें अतहर आमिर उल शफी खान को बडगाम, कुमार अभिषेक को रियासी, बिलाल मोहिउद्दीन भट को अनंतनाग, मिंगा शेरपा को उधमपुर, सईद फखरुद्दीन हामिद को बारामूला, शहजाद आलम को कुलगाम और श्री कृष्ण लाल को डोडा शामिल हैं।
ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, आईएएस अधिकारी रियासी जिले का डीसी (जिला उपायुक्त) बनाया गया है। मिंगा शेरपा उधमपुर के नए डीसी बने हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कृष्ण लाल को डोडा जिले का डीसी बनाया गया है। अथर आमिर उल शफी खान बड़गाम के डीसी बनाए गए हैं। डॉ बिलाल मोहिउद्दीन भट को अनंतनाग के नए जिला उपायुक्त बनाया गया है। कुलगाम के नए डीसी शहजाद आलम बनाए गए हैं।

