Rashifal: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बन रहा धृति योग, जानें सभी राशियों का हाल

Rashifal: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बन रहा धृति योग, जानें सभी राशियों का हाल

Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी। आज पूरे दिन और रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक धृति योग रहेगा। देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशूनशयन व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 29 अगस्त 2026 का दिन और क्या है आपका शुभ रंग व शुभ अंक।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। मेहनत और लगन से विरोधियों पर विजय पाने में सफल होंगे। लवमेट के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। काम से खुश होकर बॉस प्रमोशन पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 9।

वृष राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं और परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि पैसों के लेन-देन से बचें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर अपने विचार न थोपें और बिना मांगे सलाह देने से बचें। व्यावसायिक गतिविधियों को अधिक समय देने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। शुभ रंग- मेजेंटा, शुभ अंक- 9।

मिथुन राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें, इससे काम बेहतर तरीके से होगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे और सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी रहेगी। किसी पुरानी उलझन का समाधान मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और बच्चों के साथ घूमने का मौका मिलेगा। शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8।

कर्क राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और कलीग की मदद मिल सकती है। घर पर अचानक मेहमान के आने से व्यस्तता बढ़ेगी। किसी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिल सकता है। आलस्य छोड़कर मेहनत करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2।

सिंह राशि: आज आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी और महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। जीवनसाथी से सरप्राइज मिलने के योग हैं। पिता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करने से सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 4।

कन्या राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। मन में आए नए विचार भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। घर में मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। किसी करीबी के माध्यम से धन लाभ के योग हैं। ऑफिस की यात्रा फायदेमंद रहेगी। खुद के लिए समय निकालना भी अच्छा रहेगा। शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 7।

तुला राशि: आज उत्साह बना रहेगा। कारोबार में रोज की अपेक्षा अधिक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। काम की अधिकता के बीच खान-पान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए नया कोर्स शुरू करने का अच्छा समय है। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5।

वृश्चिक राशि: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके किसी निर्णय से परिवार के लोग खुश हो सकते हैं। काम पूरा करने में करीबी व्यक्ति की मदद मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताने से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। खेल-कूद से जुड़े लोगों को प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2।

धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है और घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी प्रोजेक्ट में जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। कर्मचारियों का सम्मान करने से उनका सहयोग मिलेगा। पुराने कामों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 4।

मकर राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस की मीटिंग में आपके विचारों की सराहना होगी। किसी आदर्श व्यक्ति से प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। संघर्ष के बाद किसी काम में सफलता मिल सकती है। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें और काम को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6।

कुंभ राशि: आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार को विस्तार देने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं। दोस्त से मुलाकात खुशी देगी। संतान की ओर से संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। महिलाओं के लिए किसी नए काम की शुरुआत का अच्छा अवसर है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2।

मीन राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। घर बदलने में मित्र की मदद मिल सकती है। विवाहित लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कार्यप्रणाली में बदलाव के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका व्यावसायिक दृष्टिकोण कई समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 6।


Related Articles