DA Hike Latest News: ईटानगर। केंद्र सरकार के बाद अब अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार ने भी राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने डीए/डीआर में 2 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए इसे 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया है। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य के करीब 69,248 कर्मचारियों और 40,477 पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा। लाभार्थियों में सेवारत अखिल भारतीय सेवा (AIS) अधिकारी, प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत केंद्र सरकार के कर्मचारी, राज्य कर्मचारी और पेंशनभोगी शामिल हैं।
जनवरी से अप्रैल 2026 तक का एरियर नकद मिलेगा
सरकार के अनुसार जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 की अवधि का एरियर नकद रूप में दिया जाएगा। इसके बाद संशोधित DA और DR को नियमित मासिक वेतन और पेंशन में जोड़ दिया जाएगा।
सीएम पेमा खांडू ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण तथा उनकी वित्तीय सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सरकार पर 100 करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त भार
राज्य सरकार के मुताबिक DA बढ़ोतरी से महंगाई भत्ते पर सालाना 83.31 करोड़ रुपए और महंगाई राहत पर 17.24 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। इस तरह सरकार पर कुल वार्षिक बोझ करीब 100.54 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।
We are pleased to announce the enhancement of Dearness Allowance (DA) for employees and Dearness Relief (DR) for pensioners/family pensioners from 58% to 60%, effective 1st January 2026.
— Pema Khandu པདྨ་མཁའ་འགྲོ་། (@PemaKhanduBJP) May 6, 2026
This revision will benefit approximately 69,248 employees and 40,477 pensioners across the… pic.twitter.com/16FX15SqEk

