कुंरा में ‘सुशासन तिहार’ का भव्य आगाज, विधायक अनुज शर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित समाधान

कुंरा में ‘सुशासन तिहार’ का भव्य आगाज, विधायक अनुज शर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया त्वरित समाधान

Chhattisgarh Dharsiwa News: धरसींवा। क्षेत्र के आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार’ का भव्य शुभारंभ 1 मई को धरसींवा ब्लॉक के नगर पंचायत कुंरा में हुआ। जिला स्तरीय इस वृहद शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष कुँवरगढ़ गोविंद साहू एवं पार्षदों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। विधायक अनुज शर्मा ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। शिविर में कुल 23 विभागों के स्टाल लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, कृषि और महिला एवं बाल विकास विभाग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

दिनभर चले शिविर में कुल 196 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 136 का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष 60 आवेदनों के लिए विधायक ने अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए और स्वयं निगरानी करने का आश्वासन दिया। शिविर के दौरान विधायक द्वारा दिव्यांगजनों को ट्रायसिकल वितरित किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि सरकार का मूल मंत्र ‘अंत्योदय’ है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ‘सुशासन तिहार’ जनता के प्रति जवाबदेही का प्रतीक है, जहां प्रशासन खुद जनता के द्वार तक पहुंच रहा है ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में विकास की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं और पात्र हितग्राहियों को बिना देरी लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।


Related Articles