Kanker Crime News: कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Kanker Crime News: कांकेर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

Kanker Crime News: कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाबालिग अपने एक परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। इसी दौरान परिचित युवक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को नाबालिग के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस ने उसे कोरर क्षेत्र में बरामद किया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग अपने परिचित युवक के साथ बाहर गई थी। आरोप है कि युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।


Related Articles