उतई के श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, 9वें स्थापना दिवस पर लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद

उतई के श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पहुंचे पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, 9वें स्थापना दिवस पर लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद

Chhattisgarh News:उतई। नगर पंचायत उतई स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के 9वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर ताम्रध्वज साहू ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात कर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंदिर की धार्मिक और सामाजिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व गृहमंत्री ने नगर पंचायत उतई के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भीष्म हिरवानी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना भी की।

श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर की एक विशेष परंपरा भी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। मंदिर समिति प्रत्येक वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर उतई क्षेत्र के नवविवाहित दंपतियों को विशेष हवन में शामिल कराकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश का आशीर्वाद दिलाती है। इस परंपरा को श्रद्धालुओं द्वारा वर्षों से निभाया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष द्वारिका प्रसाद साहू, बहादुर सिंह नेताम, डिकेंद्र हिरवानी, सुरता सिंह गढ़े, तोषण साहू, डॉ. प्रहलाद वर्मा, वीरेंद्र गोस्वामी, भावेश साहू और धनंजय नेताम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

मंदिर समिति की ओर से अश्वनी यादव, देवीलाल साहू, खिलेंद्र ठाकुर, टिकेश्वर साहू, डिकेश साहू, थान सिंह गुरुपरख, भूपेंद्र गुरुपरख और बीर सिंह रिगरी सहित अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हुआ।


Related Articles