First Transgender Sarpanch : ये है छत्तीसगढ़ की पहली किन्नर सरपंच, इस ग्राम पंचायत से से दर्ज की जीत, पूर्व सरपंच को दी शिकस्त

First Transgender Sarpanch : ये है छत्तीसगढ़ की पहली किन्नर सरपंच, इस ग्राम पंचायत से से दर्ज की जीत, पूर्व सरपंच को दी शिकस्त

मनेंद्रगढ़: First Transgender Sarpanch छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत में एक किन्नर सरपंच बनी है। ग्राम पंचायत चनवारीडांड़ से थर्ड जेंडर सोनू उरांव ने सरपंच पद पर जीत हासिल की है। सोनू उरांव ने पूर्व सरपंच गौरी सिंह को चुनाव में पराजित किया। जीत के बाद सोनू उरांव ने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरी पंचायत की जनता की जीत है। नवनिर्वाचित सरपंच ने अपने विकास एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चनवारीडांड़ पंचायत को सुंदर और विकसित बनाना उनकी प्राथमिकता है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Read More : AFG vs SA Champions Trophy 2025 : साउथ अफ्रीका की तूफानी बल्लेबाजी, रिकल्टन के शतक की वजह से अफगानिस्तान को मिला 316 का टारगेट

आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प

First Transgender Sarpanch सोनू ने बताया कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। पंचायत के विकास कार्य स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किए जाएंगे। उन्होंने चनवारीडांड़ को एक आदर्श पंचायत बनाने का संकल्प लिया है। सोनू ने जनता का आभार भी व्यक्त किया। First Transgender Sarpanch


Related Articles