CG Durg Police Transfer News: दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तीन निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में 14 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर नई पदस्थापनाएं प्रभावी कर दी गई हैं। आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगा।
इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, जो अब तक थाना प्रभारी अजाक, दुर्ग के पद पर कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी अंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक घुनाराम ओगरे, जो रक्षित केन्द्र, दुर्ग में पदस्थ थे, उन्हें यातायात शाखा, दुर्ग में नई पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा निरीक्षक भीषेण पिस्दा, जो अब तक रक्षित केन्द्र, दुर्ग में कार्यरत थे, उन्हें थाना प्रभारी बोरी बनाया गया है।
प्रशासनिक कारणों से जारी हुआ आदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के तहत किया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
संबंधित शाखाओं को भेजी गई आदेश की प्रति
एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। माना जा रहा है कि यह फेरबदल जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया गया है।


