Durg News: दुर्ग पुलिस को मिली 39 नई इमरजेंसी गाड़ियां, डायल-112 फेज-2 सेवा शुरू

Durg News: दुर्ग पुलिस को मिली 39 नई इमरजेंसी गाड़ियां, डायल-112 फेज-2 सेवा शुरू

Chhattisgah Durg News: दुर्ग। बुधवार को भिलाई सेक्टर-06 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में डायल-112 फेज-2 नेक्स्ट जेन सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान दुर्ग पुलिस को 35 नई इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मिले, जिन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन 39 नए वाहनों के संचालन से जिले में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता पहले से ज्यादा तेज और प्रभावी होगी। सड़क हादसों, अपराध या किसी भी आपात स्थिति में लोगों तक कम समय में सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

नई डायल-112 गाड़ियों में GPS सिस्टम, PTZ कैमरा, डैश कैमरा और मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इससे कंट्रोल रूम से वाहनों की लगातार निगरानी की जा सकेगी और घटनास्थल तक तेजी से पहुंचना आसान होगा।

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने कहा कि डायल-112 फेज-2 परियोजना पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और सेवा गुणवत्ता में सुधार होगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी सोच के तहत डायल-112 सेवा को नई तकनीक और आधुनिक संसाधनों से जोड़ा गया है, ताकि आम लोगों को हर परिस्थिति में तुरंत सहायता मिल सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मिले सभी 35 ERV और 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों और प्रमुख सड़कों पर तैनात किया जाएगा। इससे शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोगों को त्वरित मदद मिल सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान नई डायल-112 गाड़ियों का प्रदर्शन भी किया गया, जहां अधिकारियों ने इनके तकनीकी फीचर्स और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।


Related Articles