Durg News: नगर पंचायत उतई में तीन एल्डरमैन की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद शासन ने जारी किए आदेश

Durg News: नगर पंचायत उतई में तीन एल्डरमैन की नियुक्ति, लंबे इंतजार के बाद शासन ने जारी किए आदेश

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत उतई में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तीन एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी गई है। राज्य शासन ने चंदु देवांगन, शशि वर्मा और एडवोकेट चेतन साहू को नगर पंचायत का एल्डरमैन नियुक्त किया है। नियुक्ति के आदेश जारी होने के साथ ही क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नगर पंचायत उतई में एल्डरमैन की नियुक्ति लंबे समय से लंबित थी। अब तीनों सदस्यों की नियुक्ति के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को और मजबूती मिलने तथा विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

भाजपा समर्थकों का कहना है कि नगर पंचायत में भाजपा की सरकार होने के कारण एल्डरमैन की नियुक्ति से जनहित और विकास से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि नव-नियुक्त एल्डरमैन नगर पंचायत के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद तीनों एल्डरमैन चंदु देवांगन, शशि वर्मा और एडवोकेट चेतन साहू को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।


Related Articles