Durg News: आर्थिक मदद का झांसा देकर कराते थे वाहन फाइनेंस, औने-पौने दाम में बेचकर रकम बांटते थे आरोपी, दो गिरफ्तार

Durg News: आर्थिक मदद का झांसा देकर कराते थे वाहन फाइनेंस, औने-पौने दाम में बेचकर रकम बांटते थे आरोपी, दो गिरफ्तार

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत की 9 नग संपत्ति बरामद की गई है, जिसमें 8 वाहन और एक वॉशिंग मशीन शामिल है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, भिलाई नगर निवासी मनीष डहेरवाल की शिकायत पर 21 सितंबर 2026 को अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस जांच में जसमीत सिंह और भोजराज राय के नाम सामने आए। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर वाहन और अन्य सामान फाइनेंस करवाते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़ितों को डाउन पेमेंट खुद जमा करने और आगे की EMI भी चुकाने का भरोसा दिलाकर उनका विश्वास जीतते थे। इसके बाद उनके नाम पर फाइनेंस कराए गए वाहन और अन्य सामान को कम कीमत में बेच दिया जाता था। बिक्री से मिली रकम को दोनों आरोपी आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका और फाइनेंस कराए गए शेष सामान की बरामदगी को लेकर पूछताछ एवं जांच जारी है।


Related Articles