Dongargaon News: सड़क निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण, विधायक को दिया एक माह का अल्टीमेटम

Dongargaon News: सड़क निर्माण में देरी पर भड़के ग्रामीण, विधायक को दिया एक माह का अल्टीमेटम

Chhattisgarh Rajnandgaon Dongargaon News: राजनांदगांव (डोंगरगांव): डोंगरगांव विकासखंड के कोपेडीह से आरगांव-बोदेला मार्ग के निर्माण में लगातार हो रही देरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। करीब एक साल पहले इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया था, जिस दौरान प्रशासन ने जल्द काम शुरू कराने का आश्वासन दिया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं। इसी नाराजगी के चलते आज ग्रामीण विधायक निवास पहुंचे और अपनी मांग को मजबूती से रखा।

ग्रामीणों के अनुसार, विधायक दलेश्वर साहू ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बात कर एक माह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया है। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में काम शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों की इस चेतावनी के बाद अब प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।


Related Articles