Dhamtari News: कुरूद में लूट से सनसनी, नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

Dhamtari News: कुरूद में लूट से सनसनी, नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उससे मोबाइल, 9 हजार रुपये नगद और स्कूटी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, युवक मंदरौद के पास अपनी स्कूटी से जा रहा था। रास्ते में वह कुछ देर आराम करने के लिए रुका था। इसी दौरान कार में सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और बिना किसी बात के युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के बाद बदमाश युवक से करीब 9 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और स्कूटी लूटकर फरार हो गए। लूटी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


Related Articles