Dhamtari News : भखारा में साइबर नेटवर्क पर शिकंजा: फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों की तलाश तेज, कई मामलों से जुड़े तार

Dhamtari News : भखारा में साइबर नेटवर्क पर शिकंजा: फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों की तलाश तेज, कई मामलों से जुड़े तार

Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में फर्जी सिम कार्ड के जरिए साइबर अपराधों को अंजाम देने वाले एक संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दो एजेंट लंबे समय से हजारों फर्जी सिम कार्ड जारी कर उन्हें बेचने के साथ-साथ खुद भी इस्तेमाल कर रहे थे। मामले के सामने आने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

डीएसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फर्जी दस्तावेजों या गलत तरीके से जारी किए गए सिम कार्ड का इस्तेमाल विभिन्न साइबर अपराधों में किया जाता था, ताकि असली अपराधियों की पहचान छिपी रहे। इन सिम कार्डों के जरिए म्यूल अकाउंट संचालित किए जाने की भी आशंका है, जिनका उपयोग ऑनलाइन ठगी और अन्य वित्तीय अपराधों में होता है।

पुलिस का कहना है कि जैसे ही इस संगठित नेटवर्क की जानकारी मिली, भखारा थाना पुलिस ने जांच तेज कर दी। फिलहाल दोनों एजेंट फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि अब तक कितने फर्जी सिम जारी किए गए और उनका इस्तेमाल किन-किन मामलों में हुआ।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, साइबर ठग अक्सर फर्जी सिम और म्यूल अकाउंट के जरिए अपनी असली पहचान छिपा लेते हैं। इससे जांच के दौरान निर्दोष लोगों के नाम सामने आ जाते हैं और मुख्य गिरोह तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़कर मामले की गहन जांच कर रही है।


Related Articles