Dhamtari News : लालटेन लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता: स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में प्रदर्शन

Dhamtari News : लालटेन लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता: स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के विरोध में प्रदर्शन

Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। प्रदेश में स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में धमतरी में यूथ कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में बढ़ोतरी का आरोप लगाते हुए लालटेन के साथ प्रदर्शन किया और बिजली विभाग का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी थी, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है। उनका कहना है कि इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में भी बढ़ोतरी की शिकायतें सामने आ रही हैं।

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले को शासन स्तर का विषय बताते हुए कहा कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े सभी निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए जाते हैं।

यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के मुद्दे पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


Related Articles