CG Durg News: दुर्ग। उतई में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया और ‘राजीव गांधी अमर रहें’ के नारे लगाए।
जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी उतई के अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी, जिला सचिव बहादुर नेताम, जामवंत गजपाल, घनश्याम गजपाल, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पार्षद राकेश साहू, रामशिला नेताम, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी, तोषन साहू, सुरता सिंह गढ़े, मंडल उपाध्यक्ष भावेश साहू सहित महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सुनीति साहू, हुलसी वर्मा, गीतु नारंग, स्नेहा डहरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और देश के विकास में उनकी भूमिका पर चर्चा की। आयोजन में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

