Chhattisgarh Rajya Utsav 2026: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 1 से 3 नवंबर तक परियोजना प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्टॉल क्रमांक 7, हैंगर-1 में आयोजित इस प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, IIIT नया रायपुर, CSVTU, आई-हब और विभिन्न स्टार्टअप्स के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में डायनामिक रोबोट, डिफेंस रोबोटिक्स व्हीकल, डिफेंस रोबोटिक्स, मोर किसान ऐप, 3D प्रिंटिंग के लिए टिकाऊ फिलामेंट, रायपुर हाइपरलोकल फैशन मार्केट, वॉइस फर्स्ट-डिजिटल एआई समाधान, कृषि मित्र बॉट, एआई आधारित रेट्रोफिट थ्रेट डिटेक्शन और स्पॉइल ओ’क्लॉक जैसी परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं।
इसके अलावा दूध की ताजगी जांचने की तकनीक, यूनिवर्सल ग्रेन पैकेजर, एआई किताब गुरु, वायरलेस मल्टीपंप कंट्रोलर तथा प्लास्टिक मोल्ड्स एंड ग्रेन्स जैसे प्रोजेक्ट्स भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे।
रोबोटिक्स मॉडल ने खींचा दर्शकों का ध्यान
प्रदर्शनी में रोबोटिक्स आधारित विभिन्न मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन मॉडलों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और रचनात्मक सोच के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में तकनीक के उपयोग की संभावनाओं को प्रदर्शित किया।
विद्यार्थियों को मिला नवाचार दिखाने का मंच
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

