CG Dhan Kharidi Latest News: साय सरकार ने लिया बड़ा फैसला, धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया बंद, अब यहां से बिक्री की तारीख लेंगे किसान

CG Dhan Kharidi Latest News: साय सरकार ने लिया बड़ा फैसला, धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया बंद, अब यहां से बिक्री की तारीख लेंगे किसान

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। अब राज्य में धान खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन प्रक्रिया बंद कर दी गई है। नए निर्णय के अनुसार, किसान धान बिक्री के लिए सहकारी समिति केंद्रों से सीधे ऑफलाइन टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

सरकार के मुताबिक, किसान अपने नजदीकी उपार्जन केंद्र या सहकारी समिति में जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे धान बिक्री प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित होगी।

राज्य में धान खरीदी और भुगतान का आंकड़ा

प्रदेशभर में 2,740 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीदी की जा रही है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल निगरानी के तहत संचालित की जा रही है, ताकि खरीदी का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक पहुंचे और किसी भी तरह के बिचौलियों या फर्जीवाड़े की गुंजाइश न रहे।

अब तक प्रदेश में 16.95 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों से 93.12 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत किसानों को 20,753 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया गया है।

जिलेवार धान खरीदी (8 जनवरी तक)

  • महासमुंद: 6,33,291 क्विंटल
  • बेमेतरा: 5,33,482 क्विंटल
  • बलौदाबाजार-भाठापारा: 5,15,071 क्विंटल
  • बालोद: 4,99,074 क्विंटल
  • रायपुर: 4,66,249 क्विंटल
  • धमतरी: 4,43,308 क्विंटल
  • राजनांदगांव: 4,42,473 क्विंटल
  • बिलासपुर: 4,21,142 क्विंटल
  • जांजगीर-चांपा: 4,18,429 क्विंटल
  • कवर्धा: 4,12,003 क्विंटल
  • दुर्ग: 3,60,605 क्विंटल
  • गरियाबंद: 3,60,612 क्विंटल
  • मुंगेली: 3,58,072 क्विंटल
  • रायगढ़: 3,42,528 क्विंटल
  • कांकेर: 3,25,960 क्विंटल
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़: 3,14,758 क्विंटल
  • बस्तर: 1,79,964 क्विंटल
  • बीजापुर: 59,583 क्विंटल
  • दंतेवाड़ा: 10,238 क्विंटल
  • कोंडागांव: 1,97,106 क्विंटल
  • नारायणपुर: 24,022 क्विंटल
  • सुकमा: 47,617 क्विंटल
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही: 87,870 क्विंटल
  • कोरबा: 1,56,983 क्विंटल
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 2,77,071 क्विंटल
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 1,41,353 क्विंटल
  • बलरामपुर: 1,57,708 क्विंटल
  • जशपुर: 1,68,264 क्विंटल
  • कोरिया: 76,648 क्विंटल
  • सर्गुजा: 2,02,951 क्विंटल
  • सूरजपुर: 2,29,359 क्विंटल
  • सक्ति: 2,70,468 क्विंटल
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 56,855 क्विंटल

Read More : सेलूद स्कूल में विज्ञान समूह 2001 का भव्य रजत जयंती मिलन, शिक्षक एवं समाजसेवी व्यक्तियों को सम्मानित कर पूर्व छात्रों ने यादें की ताजा


Related Articles