Bhilai News: श्रमिक हितों की आवाज उठाने पर विजय बघेल का सम्मान, बोले- समस्याओं के समाधान को प्रयास जारी रहेंगे

Bhilai News: श्रमिक हितों की आवाज उठाने पर विजय बघेल का सम्मान, बोले- समस्याओं के समाधान को प्रयास जारी रहेंगे

Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई: श्रमिक हित एवं अधिकारों के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को लेकर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का रविवार को इंजीनियरिंग भवन, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर भिलाई में श्रमिकों एवं यूनियन पदाधिकारियों ने सम्मान किया। इस दौरान गजमाला और गमछा पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एफएसएनएल कर्मचारी यूनियन एवं संबद्ध बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने की। उन्होंने सांसद के प्रयासों से श्रमिकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने, हटाए गए कुछ श्रमिकों को पुनः रोजगार दिलाने, सीजी-7 वाहनों से संबंधित राजनांदगांव टोल की समस्या और बीएसपी श्रमिकों को समय पर वेतन दिलाने जैसे मुद्दों में सहयोग का उल्लेख किया।

श्रमिकों की मेहनत और संघर्ष का सम्मान

सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रमिकों के बीच सम्मान प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि श्रमिकों की मेहनत, संघर्ष और एकजुटता का सम्मान है। उन्होंने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी निरंतर प्रयास करने की बात कही।

कार्यक्रम में एमडी एनबी लालसन, सुरपल्ली रहमान, परमिंदर सिंह नागी, शत्रुघ्न निर्मलकर, मनोज कुमार, अशोक गनवीर, मोहम्मद ईशा, होरो सिका, वी. वासु, कामेश्वर शर्मा, मोहम्मद असलम, खूबचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।


Related Articles