Bhanupratappur News : कांकेर में दर्दनाक घटना: स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने दी जान, हर पहलू से जांच शुरू

Bhanupratappur News : कांकेर में दर्दनाक घटना: स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा ने दी जान, हर पहलू से जांच शुरू

Chhattisgarh Bhanupratappur News : भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान निहारिका महिलांगे के रूप में हुई है। वह पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल, भानुप्रतापपुर की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 2 बजे उसने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी जांच के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Related Articles