Baloda Bazar News : दीनदयाल रजक का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत की वजह अब भी unclear

Baloda Bazar News : दीनदयाल रजक का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत की वजह अब भी unclear

Chhattisgarh Baloda Bazar News: बलौदा बाजार। भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पहचान दीनदयाल रजक, उम्र करीब 28 वर्ष, के रूप में हुई है। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और वह किस ट्रेन की चपेट में आया। घटना के पीछे की वास्तविक वजह भी अभी सामने नहीं आई है। भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


Related Articles