Raipur Nagar Nigam News: रायपुर: नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने रायपुर नगर निगम में पानी टैंकरों के टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से टेंडर केवल छह निविदा करर्ताओं को ही आवंटित किया जा रहा है, जिससे नगर निगम में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत पर सवाल उठते हैं।
आकाश तिवारी ने उन छह फर्मों के नाम भी सार्वजनिक किए हैं:
- मेसर्स केशव प्रसाद पांडे
- मेसर्स प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन
- मेसर्स परिमल कश्यप
- मेसर्स अरविंद सिंह ठाकुर
- मेसर्स प्रवीण दीक्षित
- मेसर्स रफीक अहमद रायपुर
तिवारी ने सवाल उठाया कि टेंडर की राशि और वास्तविक भुगतान में बड़ा अंतर क्यों है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2025 में 1 करोड़ का टेंडर था, लेकिन भुगतान 2 करोड़ 6 लाख किया गया। इस वर्ष टेंडर राशि कम कर दी गई, जबकि भुगतान फिर अधिक करने की संभावना है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टैंकरों पर GPS सिस्टम अब तक नहीं लगाया गया, जबकि पहले इसे अनिवार्य किया गया था। आकाश तिवारी ने कहा कि इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की स्पष्ट संभावना है और केवल छह निविदा करर्ताओं को कार्य देना निष्पक्ष नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि नगर निगम में मिलीभगत करने वाले अधिकारियों और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और टेंडर प्रक्रिया की पूरी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

