MP News: आईफोन मांग रही थी गर्लफ्रेंड.. परेशान बॉयफ्रेंड ने मौत को लगा लिया गले, रोज देती थी इस तरह की धमकी

MP News: आईफोन मांग रही थी गर्लफ्रेंड.. परेशान बॉयफ्रेंड ने मौत को लगा लिया गले, रोज देती थी इस तरह की धमकी

भोपालः MP News मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आनंद नगर में 18 साल के युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता का आरोप है कि बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। गर्लफ्रेंड उसे परेशान कर रही थी। आए दिन महंगे तोहफे मांगती थी। आईफोन की डिमांड कर रही थी। युवक का शव रविवार सुबह परिजनों ने बाथरूम में फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। भाई की मौत के बाद बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर हंगामा कर दिया। बहन ने लड़की को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया है।

MP News मिली जानकारी के अनुसार मृतक राज मीणा (18) कारपेंटर था। वह इंडस्ट्रीयल एरिया में फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। राज के पिता ने बताया कि बेटे का रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। बेटे ने यह बात घर में भी बता रखी थी, लड़की दूसरी समाज की थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे।

Read More : Balod News: ‘हाथ’ से निकला उपाध्यक्ष का पद! छत्तीसगढ़ के इस नगर पालिका में मजबूत हुई भाजपा, कांग्रेस के मंसूबों पर फिरा पानी

बेटे के प्रेम का फायदा उठा रही थी लड़की
राज के पिता ने बताया कि बेटा उसकी भाभी से सभी बातें शेयर करता था। सुसाइड से एक दिन पहले बेटे ने भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। उसके प्रेम का फायदा उठाकर परेशान करती थी। बात नहीं करने की धमकी देकर उसे तंग करती थी। इसी लड़की के कारण मेरे बेटे की जान गई है।

Read More : CG Crime: स्टेशन मास्टर ने किया रेप, FIR दर्ज हुआ तो पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

पिता बोले- लड़की को पुलिस ने छोड़ दिया
राज के पिता का कहना है कि लड़की पर कार्रवाई होना चाहिए। उसकी प्रताड़ना के कारण बेटे की जान गई है। हमने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


Related Articles