Balod News: ‘हाथ’ से निकला उपाध्यक्ष का पद! छत्तीसगढ़ के इस नगर पालिका में मजबूत हुई भाजपा, कांग्रेस के मंसूबों पर फिरा पानी

Balod News: ‘हाथ’ से निकला उपाध्यक्ष का पद! छत्तीसगढ़ के इस नगर पालिका में मजबूत हुई भाजपा, कांग्रेस के मंसूबों पर फिरा पानी

बालोद: Balod News नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इस कदम से नगर पालिका में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है। कांति साहू और पुष्पा साहू ने भाजपा प्रभारी डिकेश सेन की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा के प्रयासों से यह सफलता मिली। चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से निर्दलीय पार्षदों के संपर्क में थे। उन्होंने पार्षदों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराया। भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और राज्य में विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन से लोग प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी अब जिला और जनपद स्तर पर भी भाजपा समर्थित अध्यक्ष बनाने की तैयारी कर रही है।

Read More : Municipal Corporation Ambikapur : नगर निगम अंबिकापुर की महापौर एवं पार्षदों ने ली शपथ, मुख्यमंत्री साय व विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह हुए शामिल

उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित

Balod News मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि पार्टी की संख्या अब 10 से बढ़कर 12 हो गई है। इससे उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नगर पालिका में पूर्ण बहुमत मिलने से शहर का विकास तेज होगा। दोनों पार्षदों ने प्रभारी राकेश सेन, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, यज्ञदत्त शर्मा, कृष्णकांत पवार और अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

Read More : CG Crime: स्टेशन मास्टर ने किया रेप, FIR दर्ज हुआ तो पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार

जानिए उपाध्यक्ष की रेस में कौन

उपाध्यक्ष चुनने के लिए तिथि का निर्धारण प्रशासन ने कर दिया है। इसके बाद उपाध्यक्ष बनने के लिए तीन नाम पर चर्चा संभावित है, जिसमें से प्रमुख रूप से कमलेश सोनी, बृजेश गुप्ता और राजू पटेल का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इन तीनों का नाम संगठन ने तय करके भेज दिया है। अब किसी एक नाम पर मोहर लगाई जाएगी। इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए जोड़-तोड़ शुरू हो जाएगा।


Related Articles