बलरामपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के तहत अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के नेतृत्व में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर कटारा ने संवेदनशीलता के साथ दिवंगत स्व. ब्रम्हदेव सिंह की पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए निष्ठा और लगन के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम कमलपुर निवासी स्व. ब्रम्हदेव सिंह कार्यालय जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत सचिव के पद पर पदस्थ थे। स्व. ब्रम्हदेव सिंह की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी श्रीमती रन्ता सिंह को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई।
