Surguja Latest News: पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही पत्नी की हालत देख पति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Surguja Latest News: पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, अस्पताल में जिंदगी से जूझ रही पत्नी की हालत देख पति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Chhattisgarh Surguja News: सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लीचीरमा में पति-पत्नी की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। पत्नी के जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद पति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को सुखमनिया ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था।

इधर, पत्नी की गंभीर हालत के बीच पति साखी राम ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। इसी बीच अस्पताल में उपचाररत सुखमनिया की भी मौत हो गई। इस तरह घटना में पति-पत्नी दोनों की जान चली गई।

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर विवाद हुआ था। बेटे ने भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी होने की जानकारी दी है। हालांकि, पत्नी के जहर सेवन और पति की आत्महत्या के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Related Articles