Raipur Latest News: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR

Raipur Latest News: गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाने पहुंचे अमित जोगी, राजेश मूणत की शिकायत पर दर्ज हुई थी FIR

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आपत्तिजनक वीडियो मामले में गिरफ्तारी देने के लिए रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचे हैं। थाने में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। यह मामला उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के किरदारों को दर्शाया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद विवाद सामने आया था।

इस मामले में भाजपा नेता राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मूणत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जिस तरह का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, वह निंदनीय है।

मूणत ने कहा था कि वीडियो में जिस प्रकार के किरदार और भूमिकाएं दिखाई गई हैं, उनके लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है और अपनी बात रखने का भी एक तरीका होता है।


Related Articles