Aaj Ka Rashifal: 17 नवंबर 2026, मंगलवार। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। दुर्गाष्टमी के साथ गोपाष्टमी का पर्व भी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, अष्टमी तिथि कल सुबह 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा, इसके बाद ध्रुव योग का संयोग बनेगा। धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा रह सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे कार्यों में रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से मजबूती महसूस करेंगे। दिन परोपकार के कार्यों में बीत सकता है। किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता करने से मन को संतुष्टि मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कारोबार बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों से लाभ मिल सकता है। संतान की ओर से मन संतुष्ट रहेगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
वृष राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। व्यापार में किसी बड़े बदलाव से बचें। कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करें और अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें। घर में धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं, जिसमें खास अतिथियों को आमंत्रित करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम समय पर पूरे कर लेंगे, जिससे मन में संतोष रहेगा। लंबे समय से कामकाज को लेकर चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिल सकती है। कोई बड़ी उपलब्धि आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। दिन का आधा हिस्सा कामकाज में व्यस्त रहेगा, जबकि बाकी समय परिवार के साथ बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रह सकता है। हालांकि खर्चों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। गैरजरूरी चीजों पर धन खर्च करने से बचें और खरीदारी से पहले जरूरी सामानों की सूची बना लें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आपके काम की सराहना होगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1
सिंह राशि
आज का दिन नई उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान है तो बच्चों के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस कर सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर सतर्क रहें और परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें। यदि आप मकान या दुकान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल रह सकता है। संपत्ति से जुड़े काम बनने के योग हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को जनता का समर्थन मिल सकता है और उनके कार्यों की सराहना होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे तथा दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द बढ़ेगा। कारोबार में बिक्री बढ़ने से अच्छी आमदनी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से भी खुद को चुस्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में गलतियों को समझकर रिश्ते को एक और मौका देने का प्रयास होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
तुला राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कामकाज की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ संबंध बेहतर बने रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करेंगे। आपके भीतर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। बेटी की परीक्षा में अच्छे परिणाम से घर का माहौल खुशनुमा हो सकता है। तनाव कम होगा और किसी रिश्तेदार को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। अधूरी कार्ययोजनाओं को पूरा करने का अवसर मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंग लेकर आएगा। लंबे समय से किसी परेशानी से जूझ रहे लोगों को उसका समाधान मिल सकता है। हालांकि दूसरों की बातें और विचार आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वे अधिक समय अध्ययन में बिताएंगे। कामकाज के दबाव से समय निकालकर जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बातचीत के दौरान वाणी में कठोरता आ सकती है, इसलिए दूसरों के प्रति स्नेह और विनम्रता बनाए रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को तैलीय भोजन से परहेज करना चाहिए। संतान की ओर से सुखद समाचार या अनुभव मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं। दांपत्य जीवन के लिए समय निकालने से रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। बुजुर्गों की सलाह और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 7
मकर राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का अवसर मिलेगा और उसमें आपकी सक्रिय भागीदारी रहेगी। कोई करीबी मित्र विशेष विषय पर आपसे बातचीत कर सकता है। नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकते हैं। दांपत्य जीवन में संतोष बना रहेगा। यात्रा की योजना सफल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही से बचना चाहिए। वाहन खरीदने का विचार कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। आंखों से जुड़ी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
आज का दिन सुख-शांति से भरा रहेगा। संतान का सहयोग मिलेगा और आपसी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक प्रभाव बढ़ सकता है और उनके कामों की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यालय में अपना काम और रिकॉर्ड बेहतर बनाए रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो सकती है और जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। प्रॉपर्टी डीलर्स की कोई अटकी हुई डील फाइनल होने के योग हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जिस भी क्षेत्र में मेहनत करेंगे, उसमें सफलता और उन्नति मिलने के योग हैं। पुरानी परेशानियां दूर हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। लंबे समय से वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। पढ़ाई में दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में सुख-सौहार्द बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1

