Chhattisgarh News: बस्तर में अब केंद्रीय सुरक्षाबलों की पहले जैसी जरूरत नहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे जवान, मणिपुर में होगी तैनाती

Chhattisgarh News: बस्तर में अब केंद्रीय सुरक्षाबलों की पहले जैसी जरूरत नहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे जवान, मणिपुर में होगी तैनाती

Chhattisgarh News: कवर्धा। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता के बाद अब बस्तर में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों की वापसी शुरू हो गई है। लंबे समय से नक्सल विरोधी अभियान में जुटे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक हजार से अधिक जवानों को मणिपुर भेजने की तैयारी है। इसके साथ ही आने वाले एक महीने में कुछ और बटालियनों को भी बस्तर से हटाया जा सकता है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि राज्य में सुरक्षा परिस्थितियों में बदलाव आया है और अब केंद्रीय सुरक्षाबलों की पहले जैसी आवश्यकता नहीं रह गई है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बस्तर से केंद्रीय सुरक्षाबलों को दूसरे राज्यों में भेजने की प्रक्रिया पहले भी जारी रही है। नक्सल विरोधी अभियान में मिली सफलता और मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए जवानों की तैनाती में आवश्यक फेरबदल किया जा रहा है। इसी क्रम में एक हजार से अधिक CRPF जवानों को मणिपुर भेजा जा रहा है।

बस्तर में लंबे समय तक नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में CRPF और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बलों की अहम भूमिका रही है। दुर्गम इलाकों में अभियान चलाने से लेकर सुरक्षा कैंप स्थापित करने तक जवानों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। अब नक्सली गतिविधियों में आई कमी के बीच सुरक्षा बलों की तैनाती की समीक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों में कुछ और बटालियनों की वापसी से बस्तर में केंद्रीय बलों की मौजूदगी में और बदलाव देखने को मिल सकता है।


Related Articles