Bilaspur Latest News: युवक की मौत का रहस्य गहराया, शव के पास मिली पानी की बोतल, पर्स और गमछा

Bilaspur Latest News: युवक की मौत का रहस्य गहराया, शव के पास मिली पानी की बोतल, पर्स और गमछा

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। न्यायधानी के लालखदान स्थित संत नगर में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस को शव के पास से पानी की बोतल, पर्स और गमछा मिला है। FSL टीम ने मौके से भौतिक साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, शव के पास मिली सामग्री को जब्त कर लिया गया है। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


Related Articles