Raipur Crime News: रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देवारपारा में 26 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Raipur Crime News: रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, देवारपारा में 26 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

CG Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर देवारपारा में पुलिस ने दबिश देकर 26 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। इलाके में गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम शामिल रही।

देवारपारा में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर देवारपारा क्षेत्र में लंबे समय से गांजे की खरीदी-बिक्री और नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने और इलाके में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 15 नवंबर 2026 को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान तेलीबांधा थाना पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना स्टाफ के साथ मिलकर देवारपारा इलाके में दबिश दी। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए कुल 26 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस रख रही नजर

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और नशे से जुड़ी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और उनके खिलाफ प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास गांजे की खरीदी-बिक्री या नशे के किसी अन्य अवैध कारोबार की जानकारी मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।


Related Articles