Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अंजय शुक्ला होंगे विशेष अतिथि

Raipur Latest News: छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे योग आयोग अध्यक्ष संजय अग्रवाल, अंजय शुक्ला होंगे विशेष अतिथि

Chhattisgarh Latest News: रायपुर। हास्य योग के प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इसके माध्यम से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हास्य योग महासंघ, रायपुर द्वारा 29 नवंबर 2026 को संयुक्त वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर के हास्य योग केंद्रों के संचालक, सहसंचालक और साधक शामिल होंगे। आयोजन हास्य योग केंद्र भारत, दिल्ली और अंतरराष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजय अग्रवाल शामिल होंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अंजय शुक्ला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे करेंगी।

आयोजकों के अनुसार, वार्षिकोत्सव का उद्देश्य हास्य योग को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए प्रेरित करना है। इसके जरिए ‘हंसता भारत, स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया जाएगा।


Related Articles