Balrampur Latest News: SH-11 पर निर्माण कार्य की तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता, भेंडरी-पंडरी पानी नाला के पास बन रही दीवार की गुणवत्ता जांचने की मांग

Balrampur Latest News: SH-11 पर निर्माण कार्य की तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता, भेंडरी-पंडरी पानी नाला के पास बन रही दीवार की गुणवत्ता जांचने की मांग

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले के पसरवार-सेमरसोत मार्ग (SH-11) पर भेंडरी-पंडरी पानी नाला के पास बन रही रिटर्निंग वॉल की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। निर्माण स्थल की तस्वीरों में कंक्रीट की सतह पर खाली हिस्से, उखड़ी सामग्री और भुरभुरी परत दिखाई दे रही है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि निर्माण में निर्धारित अनुपात के मुकाबले सीमेंट की मात्रा कम और गिट्टी का उपयोग अधिक किया जा रहा है।

रिटर्निंग वॉल सड़क की सुरक्षा और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता में कमी आने से इसकी मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। सरकारी राशि से हो रहे इस कार्य में तकनीकी मानकों के पालन और अधिकारियों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निर्माण स्थल का निरीक्षण कराने और कंक्रीट की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल निर्माण में गड़बड़ी के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Related Articles