Chhattisgarh Latest News: महंगाई का एक और झटका, देवभोग दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, अब 61 रुपये में मिलेगा एक लीटर पैकेट

Chhattisgarh Latest News: महंगाई का एक और झटका, देवभोग दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, अब 61 रुपये में मिलेगा एक लीटर पैकेट

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। महंगाई के बीच आम उपभोक्ताओं को एक और झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ ने देवभोग दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 14 नवंबर से लागू हो गई हैं। अब एक लीटर दूध का पैकेट 59 रुपये के बजाय 61 रुपये में मिलेगा।

वहीं, आधा लीटर दूध के पैकेट की कीमत 29 रुपये से बढ़ाकर 31 रुपये कर दी गई है। इस बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी। इससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इससे पहले अमूल दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई थी।


Related Articles