Kanker Latest News: साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, खाते में 67,850 रुपये की रकम होल्ड

Kanker Latest News: साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, खाते में 67,850 रुपये की रकम होल्ड

Chhattisgarh Kanker News: कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने अपने बैंक खाते साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराए थे। जांच में उनके खाते से जुड़ी शिकायतें देश के 11 राज्यों में सामने आई हैं, जिनमें कुल 3 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये की ठगी दर्ज है।

पुलिस के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा का संबंधित खाता ठगी की रकम हासिल करने के लिए लेयर-1 म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। यानी पीड़ितों से ठगी गई रकम पहले इसी खाते में जमा होती थी और फिर दूसरे खातों में ट्रांसफर या निकाली जाती थी। जांच के दौरान खाते में 67,850 रुपये की रकम होल्ड मिली।

गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल और पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के आधार पर भानुप्रतापपुर पुलिस ने खाते की जांच शुरू की थी। साइबर सेल कांकेर से मिले इनपुट के बाद बैंक खाते से जुड़े लेनदेन और शिकायतों की पड़ताल की गई। बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित 11 राज्यों से शिकायतें सामने आईं।

पुलिस ने इस मामले में अखिलेश्वर जैन (25), निवासी उतामरा और सतीश कुमार उसेंडी (26), निवासी जैपरा, थाना दुर्गूकोंदल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


Related Articles