Chhattisgarh Latest News: स्मृति ईरानी कल आएंगी छत्तीसगढ़, रायगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

Chhattisgarh Latest News: स्मृति ईरानी कल आएंगी छत्तीसगढ़, रायगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों का लेंगी जायजा

Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को प्रदेश के दौरे पर आएंगी। वे सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी और एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। यहां वे 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। इस दौरान प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक कर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगी।

दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन प्रदेश पहुंचेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस आयोजन को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी सिलसिले में स्मृति ईरानी 11 नवंबर को रायगढ़ पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी। वे आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी लेंगी तथा प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।

बैठक और तैयारियों की समीक्षा के बाद स्मृति ईरानी रायपुर होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार 25 और 26 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रदेश दौरे पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।


Related Articles