CG Foundation Day: नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, मनीष ठाकुर रहे विशेष अतिथि

CG Foundation Day: नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, मनीष ठाकुर रहे विशेष अतिथि

CG Foundation Day: नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में छत्तीसगढ़ भवन शासकीय कर्मचारी विभागीय समिति की ओर से स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक यांत्रिक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद राजकीय गीत का गायन किया गया। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर ने संगठन हित में अपने विचार रखते हुए सभी सदस्यों से एकता बनाए रखने की अपील की।

कार्यक्रम में समिति के कोषाध्यक्ष समय सिंह और ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर कॉन्फेडरेशन के वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम ने भी अपने अनुभव साझा किए।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

स्थापना दिवस समारोह के बाद समिति का निर्वाचन कराया गया। इसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कन्हैया कुमार को पुनः अध्यक्ष चुना। वहीं, नंदन सिंह गोसाई को सचिव और नंद कुमार गोंड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


Related Articles