Bilaspur Latest News: तखतपुर में खुली नाली में गिरने से युवक की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Bilaspur Latest News: तखतपुर में खुली नाली में गिरने से युवक की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। जिले के तखतपुर नगर में 29 अक्टूबर की रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। होलिका चौक के पास नशे की हालत में घूम रहा युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे बनी करीब तीन फीट गहरी खुली नाली में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान संतोष देवांगन उर्फ शारूख, पिता समारू देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर की रात शारूख होलिका चौक के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह नाली में जा गिरा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, हादसे ने सड़क किनारे खुली नालियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि ऐसी जगहों पर नालियों को ढंकने या लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए हैं। फिलहाल युवक की मौत से परिजनों और क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Related Articles