Chhattisgarh Kanker News: कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान शंकर नगर, मुल्ला निवासी सागर कावड़े के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सागर बीती रात घर में किसी को बताए बिना निकल गया था। इसके बाद सोमवार दोपहर उसका शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

