Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनागार में दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय जानकारी के अनुसार, करीब 10 साल बाद इस प्रजाति का सांप दिखाई देने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले विनीतेश और उनकी टीम ने गांव में इस सांप को पकड़ा था। इसके बाद सर्प रक्षक समिति की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
रेड सैंड बोआ अपनी विशिष्ट पहचान और दुर्लभ दिखाई देने के कारण लोगों के बीच जिज्ञासा का विषय बना रहता है। वन्यजीवों को सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास में पहुंचाना उनके संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेषज्ञों के अनुसार, सांप मिलने पर उसे खुद पकड़ने या नुकसान पहुंचाने के बजाय प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद लेनी चाहिए।

