Health Tips: लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं ये 7 ड्रिंक्स, जानें चिया सीड्स से ग्रीन टी तक के फायदे

Health Tips: लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं ये 7 ड्रिंक्स, जानें चिया सीड्स से ग्रीन टी तक के फायदे

Health Tips: आपके लिवर को किसी ‘डिटॉक्स’ की ज़रूरत नहीं होती, लेकिन कुछ पेय पदार्थों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और ऐसे प्लांट कंपाउंड होते हैं, जो फैटी लिवर, लिवर के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। डबल बोर्ड-सर्टिफाइड फिजिशियन और इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि हेल्दी लिवर के लिए आप किन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं।

ये ड्रिंक्स लिवर के लिए हैं फायदेमंद 

  • चिया सीड्स ड्रिंक: 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स को लगभग पानी में मिलाएं और रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसमें नींबू मिलाएं और सेवन करें। चिया से फाइबर मिलता है, जो आंतों के गुड़ बैक्टीरिया को पोषण देता है। नींबू से विटामिन C मिलता है, जो कोलेजन बनाने और ऊतकों की मरम्मत में मदद करता है।
  • ब्लूबेरी केफिर स्मूदी: ब्लूबेरी में एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जबकि केफिर से प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स मिलते हैं। ये आंतों के माइक्रोबायोम और मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार हो सकते हैं।
  • अनार और अदरक का जूस: अनार में भरपूर मात्रा में पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। वहीं, अदरक में जिंजरोल्स होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं।
  • कॉफी और कोको: लिवर की सेहत के लिए कॉफी पर सबसे ज़्यादा रिसर्च हुई है। इसे पीने से लिवर फाइब्रोसिस, सिरोसिस और लिवर कैंसर का ख़तरा कम हो सकता है। कोको मिलाने से इसमें एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फ्लेवेनॉल्स जुड़ जाते हैं।
  • तरबूज और अदरक का जूस: तरबूज में लाइकोपीन, विटामिन C और काफी मात्रा में पानी होता है। वहीं, अदरक में ऐसे प्लांट कंपाउंड होते हैं जो मेटाबॉलिक हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • शहद के साथ ग्रीन टी: ग्रीन टी में EGCG जैसे कैटेचिन होते हैं। फैटी लिवर की बीमारी में इनके संभावित फायदों पर काफी रिसर्च हुई है। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद मिला लें।
  • पुदीने के साथ ब्लैक टी: ब्लैक टी में थियाफ्लेविन्स और अन्य पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करते हैं। वहीं, पुदीना बिना अतिरिक्त चीनी के इसमें बढ़िया स्वाद जोड़ देता है।

इन ड्रिंक्स को आप लिवर के लिए फायदेमंद डाइट में शामिल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि चीनी का सेवन कम रखें, साबुत और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों पर ध्यान दें, नियमित व्यायाम करें और अपनी मेटाबॉलिक हेल्थ को अच्छा बनाए रखें।


Related Articles