Bilaspur News: W.E. बिलासपुर के विशेष गरबा आयोजन में दिखा महिलाओं का उत्साह, आकर्षक सजावट और शानदार व्यवस्थाओं ने जीता दिल

Bilaspur News: W.E. बिलासपुर के विशेष गरबा आयोजन में दिखा महिलाओं का उत्साह, आकर्षक सजावट और शानदार व्यवस्थाओं ने जीता दिल

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। नवरात्रि के उल्लास के बीच W.E. (Women Entrust) बिलासपुर की ओर से 13 अक्टूबर को आयोजित एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सीमित प्रतिभागियों के लिए आयोजित इस विशेष गरबा संध्या में महिलाओं ने संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने आयोजन को खास रंग दिया।

कार्यक्रम का आयोजन सोनल अग्रवाल और रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जबकि शिल्पा शाह और आद्या अग्रवाल ने विशेष सहयोग दिया। आकर्षक सजावट, बेहतर व्यवस्थाओं और अनूठी थीम ने प्रतिभागियों का ध्यान खींचा। महिलाओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं और डेकोर की सराहना करते हुए W.E. बिलासपुर की टीम का आभार जताया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘गरबा क्वीन ऑफ द नाइट’ का खिताब रहा, जिसे अविका तिवारी ने अपने नाम किया। इसके अलावा विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पूरी शाम महिलाओं के उत्साह, उमंग और आपसी मेलजोल से सराबोर रही।

आयोजन को टाइटल स्पॉन्सर प्रीमियर एकेडमी और डॉ. रानित गुम्बर का सहयोग मिला, जबकि तनिष्क बिलासपुर को-स्पॉन्सर रहा। इसके साथ ही Flirte, Masaara, Ternam, House of Beauty, Play Bloom, Tatva और Inner Secret ने नकद सहयोग, गिफ्ट वाउचर और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से कार्यक्रम को खास बनाने में योगदान दिया।

W.E. बिलासपुर का ‘सफेद शहरी गरबा’ महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ दोस्ती, एकता और आपसी जुड़ाव का अवसर भी बना। प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आयोजन को मिली सराहना ने इस गरबा संध्या को यादगार बना दिया।


Related Articles