Balrampur News: वाड्रफनगर के प्रेम नगर में सड़क विवाद पहुंचा थाने, BNS की चार धाराओं के तहत मामला दर्ज

Balrampur News: वाड्रफनगर के प्रेम नगर में सड़क विवाद पहुंचा थाने, BNS की चार धाराओं के तहत मामला दर्ज

Chhattisgarh Balrampur News: वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत प्रेम नगर में सड़क खुदाई को लेकर विवाद सामने आया है। शिकायतकर्ता विनय यादव ने सरपंच राजनारायण उर्फ मुन्ना सिंह समेत संतोष यादव, प्रदीप यादव और रोहित यादव पर जेसीबी से रास्ते की खुदाई कराने तथा विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर बसंतपुर थाने में चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक, 3 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे उस रास्ते की खुदाई कराई गई, जिसका इस्तेमाल शिकायतकर्ता अपने खेत और बस्ती तक आने-जाने के लिए करता है। विनय यादव का आरोप है कि रास्ते की खुदाई का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उसी दिन रात करीब 8 बजे उन्हें मंदिर के पास जंगल की ओर ले जाकर मारपीट की गई। उन्होंने इस दौरान छीना-झपटी और जान से मारने की कोशिश किए जाने का भी दावा किया है।

विनय यादव के अनुसार, मामले में बसंतपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। फिलहाल दूसरे पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।


Related Articles