Dhamtari News: बिरेझर चौकी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से बुजुर्ग की मौत; जांच जारी

Dhamtari News: बिरेझर चौकी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से बुजुर्ग की मौत; जांच जारी

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के नवागांव कचना में घर में आग लगने से बुजुर्ग नोहर यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह रोज की तरह अपनी खाट पर सो गए थे। देर रात खाट और आसपास आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, बिजली बंद होने के बाद परिजनों ने जब देखा तो बुजुर्ग आग से झुलस रहे थे। परिवार के सदस्यों ने तत्काल आग बुझाई और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया। बुजुर्ग करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।


Related Articles