Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रत्नाबांधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रत्नाबांधा निवासी सागर नागरची पैदल चलते-चलते अचानक सड़क के बीच में लेट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सागर नागरची सड़क पर पैदल चल रहा था। कुछ दूर जाने के बाद वह अचानक सड़क के बीच में लेट गया। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वहां से गुजरा और युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

