Aaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 11 बजकर 17 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। वहीं उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू होगा। प्रतिपदा तिथि वालों का आज श्राद्ध किया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
मेष राशि: आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। छात्रों के लिए दिन व्यस्त रह सकता है और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में बड़ी डील मिलने से आर्थिक लाभ के योग हैं। मनोरंजन पर खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। शुभ रंग- मजेंटा, शुभ अंक- 7।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके सामने कई काम होंगे, जिनमें कुछ की शुरुआत और कुछ को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिल सकता है। बच्चों की ओर से अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबार से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 3।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस के काम में जल्दबाजी से बचेंगे तो कार्य समय पर पूरा होगा। व्यापार में किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलने से परेशानी दूर हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई के तरीके और टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरूरत महसूस हो सकती है। आपका कोई साहसिक कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है। शुभ रंग- गोल्डन, शुभ अंक- 1।
कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। आप जीवनसाथी की बातों को समझने का प्रयास करेंगे। किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी में नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और नई दोस्ती की शुरुआत हो सकती है। प्रोजेक्ट से जुड़े काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर अनावश्यक रूप से दूसरों की राय लेने से बचें और भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लें। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। शुभ रंग- ब्लैक, शुभ अंक- 6।
सिंह राशि: आज का दिन बेहतर रहेगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बन सकता है। किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा और काम समय पर पूरा होने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साहित्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। खेल से जुड़े लोगों के लिए अभ्यास का दिन रहेगा। आर्थिक मामलों में माता-पिता और दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। शुभ रंग- व्हाइट, शुभ अंक- 5।
कन्या राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। खाली समय का उपयोग नई चीजें सीखने में करें, इससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं। बेकरी कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग हैं। किसी नए काम को शुरू करने को लेकर उत्साह बना रहेगा। शुभ रंग- ब्राउन, शुभ अंक- 9।
तुला राशि: आज का दिन खास रह सकता है। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके जिम्मेदार व्यवहार से पिता प्रसन्न हो सकते हैं। काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और शाम को कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। बेकरी कारोबार से जुड़े लोगों को अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है। शुभ रंग- मैरून, शुभ अंक- 4।
वृश्चिक राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कारोबार और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने से दिन बेहतर रहेगा। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक साबित हो सकती है। ऑफिस में आपकी ईमानदारी की सराहना हो सकती है और आय में बढ़ोतरी के अवसर बन सकते हैं। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी या आवेश में लेने से बचें। शुभ रंग- सिल्वर, शुभ अंक- 7।
धनु राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सामने अपनी राय रखने का पूरा अवसर मिलेगा और आपकी योजना लोगों को पसंद आ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मंदिर जाने का अवसर मिल सकता है। करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह लाभदायक रहेगी। ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं के लिए दिन अनुकूल रह सकता है। शुभ रंग- ग्रीन, शुभ अंक- 5।
मकर राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमान के आने से आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े लोगों का कोई चल रहा काम पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके अच्छे कार्यों की सराहना हो सकती है। नए अनुभव भविष्य में काम आएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में अचानक आर्थिक लाभ की संभावना है। शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 8।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम सहयोगी की मदद से पूरा हो सकता है। माता-पिता के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे वे खुश होंगे। वर्क फ्रॉम होम करने वालों के लिए दिन लाभदायक रह सकता है। छात्रों को किसी महत्वपूर्ण विषय में परेशानी हो सकती है, लेकिन शिक्षक की मदद से समाधान मिल सकता है। शुभ रंग- येलो, शुभ अंक- 6।
मीन राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी नए काम में मन लगेगा और कठिन परिस्थितियों में भी आप प्रयास जारी रखेंगे। आपकी काबिलियत से नई पहचान मिल सकती है। मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में विस्तार के अवसर बन सकते हैं। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिसका संबंध नौकरी से भी हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका घूमने की योजना बना सकते हैं और रिश्ते में मधुरता बढ़ सकती है। शुभ रंग- रेड, शुभ अंक- 1।

