Pratappur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवा संकल्प का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों से की भेंट-मुलाकात

Pratappur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवा संकल्प का आयोजन, जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों से की भेंट-मुलाकात

Chhattisgarh Pratappur News: प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा, दवनकरा और सत्तीपारा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत केवरा में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि देवपाल सिंह पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने शासन की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विषयों पर चर्चा की।

इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष दवनकरा और सत्तीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचीं। यहां उन्होंने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में शामिल होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों और महिलाओं के पोषण से जुड़े विषयों पर संवाद किया। उन्होंने केंद्रों में संचालित गतिविधियों और पोषण संबंधी कार्यों की जानकारी भी ली।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच, स्थानीय कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण, माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।


Related Articles