Balod News : भारी बारिश के चलते आज जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DEO ने परीक्षा की नई तारीख भी की घोषित

Balod News : भारी बारिश के चलते आज जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, DEO ने परीक्षा की नई तारीख भी की घोषित

Chhattisgarh Balod News: बालोद। जिले में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने छात्र हित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 25 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 25 सितंबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और जिले के सभी संबंधित स्कूलों को इसका पालन करना होगा।

आदेश में 25 सितंबर को निर्धारित परीक्षाओं को लेकर भी बदलाव किया गया है। इस दिन होने वाली सभी परीक्षाएं अब 28 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय पहले से निर्धारित समय के अनुसार ही रहेगा।

जिला शिक्षा विभाग ने बारिश के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को जारी आदेश के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


Related Articles