Aaj Ka Rashifal: 24 सितंबर 2026। आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि रात 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। दोपहर 3 बजकर 55 मिनट तक धृति योग रहेगा। सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू होगा। आज पंचक और प्रदोष व्रत भी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। जानिए आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और व्यापार में सामान्य दिनों की अपेक्षा बेहतर लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों का सेवन लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी और घर के बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलता रहेगा। शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 6।
वृष राशि वालों के लिए आज भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं। नई जमीन लेने की योजना है तो घर के बड़े लोगों की सलाह लेना उपयोगी रहेगा। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बात साझा करने से रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार के साथ जरूरी विषय पर बातचीत होगी और आपकी राय को महत्व मिल सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और समय का सही उपयोग करें। शुभ रंग- मैजेंटा, शुभ अंक- 8।
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। किसी बुजुर्ग की सेवा करने का अवसर मिल सकता है। सोचे हुए कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं और प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। अपनी क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार काम करना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने की स्थिति बन सकती है। सोशल साइट्स से जुड़े लोगों की किसी लाभदायक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4।
कर्क राशि वालों के लिए दिन नई खुशियां लेकर आ सकता है। राजनीति और समाजसेवा से जुड़े लोगों के कार्यों की सराहना हो सकती है। उच्चाधिकारी के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के संकेत हैं। रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धि मिल सकती है। घरेलू जरूरतों की खरीदारी होगी और लेन-देन बढ़ सकता है। किसी खास व्यक्ति की बात से मन दुखी हो सकता है। अनजान लोगों से सतर्क रहें। शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 3।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छी तरह निभाने का प्रयास करेंगे। मेहनत का परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम पूरा करने में आसपास के लोगों की सलाह उपयोगी हो सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखने से रिश्ते मजबूत होंगे और पारिवारिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। शुभ रंग- मैरुन, शुभ अंक- 6।
कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और आत्मविश्वास से उनका सामना कर सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर से जुड़े निर्णयों में थोड़ी उलझन हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मददगार रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मित्र से उपहार मिलने की संभावना है। सही योजना बनाकर करियर में बदलाव करने का प्रयास सफल हो सकता है। शुभ रंग- भूरा, शुभ अंक- 8।
तुला राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रह सकता है। बिजनेस शुरू करने की योजना बना रही महिलाओं के लिए दिन उपयोगी रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि दोबारा मेहनत करनी पड़ सकती है। ईश्वर की आराधना के लिए समय निकालने से मन शांत रहेगा। दोस्त से कामकाज को लेकर नए विचार मिल सकते हैं, जिन पर जल्द काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5।
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। करियर में उतार-चढ़ाव के बीच किसी अनुभवी वरिष्ठ की सलाह राहत दे सकती है। बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा। विद्यार्थियों को ऑनलाइन कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में पिता का सहयोग मिल सकता है। परिवार की जरूरतों को समझकर खरीदारी की योजना बनाएंगे। शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5।
धनु राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मान मिलने की संभावना है। तय काम समय पर पूरे होंगे। दोस्ती में चल रही नाराजगी खत्म करने के लिए पहल कर सकते हैं। महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ डिनर की योजना बन सकती है और पुरानी परेशानियों का समाधान खोजने में सफलता मिल सकती है। शुभ रंग- पिच, शुभ अंक- 9।
मकर राशि वालों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। महिलाओं का अधिक समय खरीदारी में बीत सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से मेल मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार को आगे बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए। पहले किसी की मदद कर चुके हैं तो आज उसका सहयोग मिल सकता है। शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 4।
कुंभ राशि वालों के लिए आज आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि दूसरों के विचारों और अपने बारे में कही गई बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति उत्साहित रहेंगे और अधिक समय अध्ययन में लगाएंगे। टेक्सटाइल कारोबारियों को अचानक लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है। अफवाहों से बचने के लिए सतर्क रहें और घर के सदस्यों पर बेवजह गुस्सा करने से बचें। शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9।
मीन राशि वालों के लिए दिन खुशनुमा रह सकता है। किसी बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। व्यापारिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। दूसरों की नकल करने के बजाय खुद पर भरोसा रखें। परिवार में भाई से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए बेवजह मजाक करने से बचें। शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1।

