Aaj Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सूर्य षष्ठी व्रत के साथ भगवान विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जा रही है। सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर सूर्य कन्या राशि में गोचर करेगा। वहीं शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रवि योग और शाम 7 बजकर 54 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का अलग-अलग राशियों पर प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज अपनी वाणी पर संयम रखना जरूरी रहेगा। परिवार के लिए भी कुछ समय निकालने की कोशिश करें। आप किसी काम में काफी व्यस्त रह सकते हैं। दूसरों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में अधिक लगेगा। अपनी सेहत को बेहतर रखने के लिए नियमित व्यायाम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
वृष राशि
वृष राशि वालों के घर किसी रिश्तेदार के आने से खुशी का माहौल बनेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जरूरी काम समय पर पूरे होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बनाएंगे, जिसका लाभ मिलने की संभावना है। पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। धार्मिक पुस्तक पढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहकर बेहतर विकल्प तलाशने में सफल होंगे।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 4
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा मिलने के योग हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग कार्यों में मिलता रहेगा। दोस्तों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, जिससे समाधान मिलने की संभावना है। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 6
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आपका पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शरीर में नई ऊर्जा का अनुभव हो सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए माता-पिता की सलाह आज उपयोगी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है, जिससे आपकी चर्चा हो सकती है। गंभीर मामलों को शांति और बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास करें। भावुकता में आकर कोई फैसला लेने से बचें और जल्दबाजी न करें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 1
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी काम के सिलसिले में अनजान व्यक्ति से मुलाकात दोस्ती में बदल सकती है। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को प्रस्तुति देने का अवसर मिल सकता है। जरूरी योजनाएं आपकी अपेक्षा के अनुसार पूरी होने की संभावना है। अधिकारियों की ओर से आपके काम की सराहना हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
धनु राशि
धनु राशि वाले ऑफिस के काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी वरिष्ठ वकील के साथ इंटर्नशिप करने का अवसर मिल सकता है। करियर में नए अवसर सामने आएंगे। जिस व्यक्ति से मदद की उम्मीद करेंगे, उससे समय पर सहयोग मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
मकर राशि
मकर राशि वाले आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी बड़ी कंपनी के साथ व्यापारिक डील फाइनल होने की संभावना है। घर पर मेहमान के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में एक साथ कई काम करने पड़ सकते हैं, लेकिन मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बॉस आपसे अधिक अपेक्षाएं रख सकते हैं और आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी संस्था की ओर से सम्मानित किए जाने का अवसर मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क होगा, जो भविष्य में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी, लेकिन किसी काम में अनुमान से अधिक मेहनत और समय लग सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड से दूरी बनाना बेहतर रहेगा। किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए दोस्त से मदद ले सकते हैं।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2

